एसबीआई लाइफ ने भोपाल में क्षेत्रीय कार्यालय स्थानांतरित कर जीवन बीमा समाधानों तक पहुँच की आसान नई लोकेशन पर ग्राहकों को बीमा जरूरतों के लिए व्यक्तिगत सहायता और बेहतर सुविधा मिलेगी भोपाल, अक्टूबर, 2026: भोपाल के निवासियों के लिए जीवन बीमा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए, एसबीआई लाइफ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालय को नई जगह स्थानांतरित किया है। नई लोकेशन के जरिए कंपनी क्षेत्र के बढ़ते और विविध ग्राहक आधार के साथ अधिक करीबी जुड़ाव स्थापित कर सकेगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का क्षेत्रीय कार्यालय अब फॉर्च्यून बिजनेस आर्केड, दूसरी मंजिल, ई एंड एक्सटेंशन, बावड़िया कलां, 80 फीट मेन रोड, भोपाल, मध्य प्रदेश-462026 में स्थित है। इससे पहले क्षेत्रीय कार्यालय दूसरी मंजिल, रंजीत टावर, प्लॉट नंबर 8, एमपी नगर जोन-2, भोपाल, मध्य प्रदेश-462011 में था। एसबीआई लाइफ